रामपुर बघेलान: कमिश्नर ने दिए दो दिनों में 90% गेहूं परिवहन के निर्देश, 30 जून तक पूरी होंगी अधूरी नलजल योजनाएं
सतना। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शासन की प्राथमिक योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का दो दिनों में 90 प्रतिशत उठाव कर सुरक्षित भंडारण कराया जाए। किसानों को तीन दिन में भुगतान सुनिश्चित करने और परिवहन में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कमिश्नर ने अधूरी एकल नलजल योजनाओं को