राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शत-शत नमन।
किशनगंज जिला में आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को कांग्रेस कार्यालय एवं रमजान पुल स्थित गांधी घाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किशनगंज कांग्रेस जिला अध्यक्ष शहाबुल अख्तर ने की मुख्य अतिथि किशनगंज विधायक कमरुल होदा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का नेतृत्व किशनगंज युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मो. आज़ाद साहिल ने किया।
कार्यक्रम में किशनगंज नगर अध्यक्ष सजल कुमार साह, जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार साह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मो. लाल, विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन, जिला उपाध्यक्ष तौसीफ़ अंजार, OBC प्रदेश महासचिव सम्भू यादव, एससी-एसटी जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला प्रवक्ता जुल्फेकार अंसारी, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष कमरूल होदा, जिला सचिव सुमेंद्र बहादुर, किशनगंज नगर महासचिव तनवीर आलम, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोहम्मद सलाम, नगर उपाध्यक्ष मो. हबीब, युवा कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष गौतम साह, युवा कांग्रेस नगर महासचिव शुभम कुमार, वरिष्ठ नेता अबूबकर, कांग्रेस नेता मो. आसिफ, युवा कांग्रेस नेता मो. आबिद, युवा कांग्रेस नगर सचिव आकाश दास, कांग्रेस नेता रियाजुल, युवा कांग्रेस नेता मो. आमिर, कांग्रेस महासचिव मो. शम्सुद्दीन सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर सभी ने महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों और विचारों को याद किया।
महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का मार्ग तथा लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #vacaciones #BIG_BREAKING #videogames #newyork #2026Goals