किशनगंज जिला अन्तर्गत आज दिनांक- 01.10.2026 को पुलिस कप्तान संतोष कुमार द्वारा ठाकुरगंज पुलिस निरीक्षक अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में कार्यालय के अभिलेखों एवं पंजियों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कार्यों का विस्तृत जायजा लिया गया।इस दौरान पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #viralreels #viralreelschallenge #viralchallenge #viralpost #vacaciones #videogames #newyork #2026Goals #BIG_BREAKING