मोतिहारी: जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा नुनियावा टोला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकर मौत हो गई
जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सिसवा नुनियावा टोला गांव में एक महिला की फंदे से लटकर मौत संदिग्ध परिस्थिति मे हो गयी। मृतका जीतन महतो उर्फ जितेन्द्र महतो की पत्नी अंतिमा देवी है। मृतिका के पति ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया की जांच की जा रही हैं। जानकारी शुक्रवार दोपहर करीब 01 बजे मिली।