मोतिहारी: जिले के हरपुर थाना ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चिकनी निवासी अभियुक्त को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के हरपुर थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त मौसम कुमार,पिता संजय सिंह, साकिन-चिकनी, थाना-हरपुर,जिला-पूर्वी चम्पारण मोतिहारी को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जानकारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार दोपहर करीब 03:34 बजे दिया गया।