मोतिहारी: मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में बकरीद पर्व को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मोतिहारी जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर फ्लैग मार्च निकाला गया। जहां लोगों को शांति का संदेश दिया गया। लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ बकरीद पर्व को मनाने की अपील की गई।