मोतिहारी: मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई
मोतिहारी जिला अंतर्गत विभिन्न थानों में बकरीद पर्व को लेकर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण माहौल व आपसी भाईचारे के साथ बकरीद पर्व को मनाने की अपील की गई । जिले के सभी थाना क्षेत्र में 7 जून यानी कल बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। जानकारी मोतीहारी पुलिस के द्वारा शुक्रवार की शाम 5:46 पर दी गई।