सवायजपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने पाली कस्बे में किया फ्लैग मार्च, अराजकतत्वों को दी चेतावनी
लोकसभा चुनाव के लिए पाली कस्बे में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस महकमें ने चुनाव को लेकर अपनी कसरत तेज कर दी है। पुलिस महकमे का फोकस अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर है।