सवायजपुर: दहेज हत्या के मुख्य आरोपी को हरपालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरपालपुर थाना पुलिस ने सोमवार को दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा, बीती 11 दिसंबर को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतका के पिता ने दामाद और उसके तीन अन्य परिजनों सहित कुल चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।