सवायजपुर: अरवल क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा हुआ दर्ज
अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया, घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। किशोरी का पिता जब घर आया तो उसने पिता को पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।