सवायजपुर: अनंगपुर-भरखनी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार दो सगे भाई
अनंगपुर-भरखनी मार्ग पर दरियाबाद के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी पाली ले जाया गया, जहां से एक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दोनों भाई सोमवार शाम को बाइक से जनपद शाहजहांपुर के कांठ स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे, तभी रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।