सवायजपुर: पचदेवरा पुलिस ने लापता किशोर को खोजकर परिजनों को सौंपा, परिजनों ने जताया पुलिस का आभार
पचदेवरा थाना पुलिस ने घर के बाहर से लापता हुए 12 वर्षीय किशोर को ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा है। किशोर के पिता ने बीती 15 मार्च को थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस किशोर को तलाश रही थी। किशोर सवायजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मौजूद था, जिसके बाद पचदेवरा थाने के पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और उसे लेकर आए। किशोर के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।