सवायजपुर: पुलिस ने अधेड़ को गुजीदेई दमगडा मोड़ से नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पाली थाना पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जिसके चलते पुलिस द्वारा अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र से गुजीदेई दमगडा मोड से एक अधेड़ को नाजायज तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है।