*एचआरटीसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
शिमला ।। News123 ।। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने को लेकर सीएम सुक्खू पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हर जगह झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एक कर्मचारी ने उनका झूठ पकड़ा, तो सरकार ने बदले की भावना से एस्मा लागू कर दिया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कर्मचारी-हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि उसके कार्यकाल में हर वर्ग सड़क पर है। उन्होंने हड़ताल के मद्देनजर की जा रही अस्थायी भर्तियों को जनता के लिए बड़ा संकट बताया और एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।उन्होंने सरकार के द्वारा आनन-फानन में दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती की को भी यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि सरकार कर क्या रही है?
Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026