Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

।। श्मशान की राह नहीं आसान ।। ज्वालामुखी ।। News123 ।। वीडियो सोर्स : रजनीश चौहान ।। ग्राम पंचायत अधवानी के वार्ड नंबर-7 में श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वर्ष 2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में गांव में हुई एक मृत्यु के दौरान पार्थिव देह को श्मशान घाट तक ले जाते समय लोगों को जिन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसका वीडियो स्थानीय निवासी रजनीश चौहान ने अपनी फेसबुक पर साझा किया है। वीडियो में ग्रामीणों को टूटी हुई पुलिया और दुर्गम रास्ते के बीच पार्थिव देह को ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो समस्या की गंभीरता को उजागर करता है। रजनीश चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और सम्मानजनक अंतिम संस्कार से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 का बरसाती मौसम भी नजदीक है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

MORE NEWS

सर्वर डाउन होने से डाडा सिबा सहकारी समिति के उपभोक्ता परेशान
डाडा सिबा ।। News123 ।। सहकारी समिति डाडा सिबा में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग आवश्यक राशन के लिए समिति में पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
समिति के कार्यकारी सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बार-बार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सर्वर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और समिति का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो सके।

सर्वर डाउन होने से डाडा सिबा सहकारी समिति के उपभोक्ता परेशान डाडा सिबा ।। News123 ।। सहकारी समिति डाडा सिबा में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग आवश्यक राशन के लिए समिति में पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। समिति के कार्यकारी सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बार-बार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सर्वर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और समिति का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो सके।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

एक दिन की "यंग एडमिनिस्ट्रेटर" बनीं पलक भाटिया! 
​भवारना/सुलह: स्कूल के बच्चों में लीडरशिप और प्रशासनिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन पहल! 'यंग एडमिनिस्ट्रेटर इनिशिएटिव' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना की छात्रा कुमारी पलक भाटिया को एक दिन के लिए विकास खंड भवारना का खंड विकास अधिकारी (BDO) बनाया गया।
​सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश (IAS) की अगुआई में पलक ने न सिर्फ इस कुर्सी को संभाला, बल्कि प्रशासनिक कामकाज की बारीकियों को भी करीब से समझा।
​📋 दिनभर के कामकाज की मुख्य झलकियां:
• ​भव्य स्वागत और कार्यभार: कार्यालय पहुँचने पर पलक का औपचारिक स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक मानद रस्म के साथ बीडीओ की कुर्सी सौंपी गई।
• ​फाइलों का निरीक्षण: ग्रामीण विकास, एनआरएलएम, पंचायत और अकाउंट्स ब्रांच का ओरिएंटेशन करने के बाद पलक ने गैर-गोपनीय फाइलों को देखा और एक मॉक फाइल पर अपनी टिप्पणियां (Noting) भी दर्ज कीं।
• ​जनता से संवाद: कार्यालय में आए लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संभावित समाधान सुझाए।
• ​समीक्षा बैठक व फील्ड दौरा: कनिष्ठ अभियंताओं (JEs), पंचायत निरीक्षक और ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर के सत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड का दौरा भी किया।
​"इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के भीतर नेतृत्व (Leadership), निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल को विकसित करना है।"
— चंद्र प्रकाश (IAS), सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना।
​छात्रा पलक भाटिया ने भी इस सुनहरे अवसर के लिए बीडीओ चंद्र प्रकाश और भवारना खंड विकास कार्यालय के समस्त स्टाफ का दिल से आभार जताया है।
​🎤 रिपोर्ट: अतुल वर्मा
​#YoungAdministrator #HimachalPradesh #Bhavarna #Sulah #StudentEmpowerment #IAS #Education #Leadership #PMSHRI

एक दिन की "यंग एडमिनिस्ट्रेटर" बनीं पलक भाटिया! ​भवारना/सुलह: स्कूल के बच्चों में लीडरशिप और प्रशासनिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए एक बेहतरीन पहल! 'यंग एडमिनिस्ट्रेटर इनिशिएटिव' कार्यक्रम के तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना की छात्रा कुमारी पलक भाटिया को एक दिन के लिए विकास खंड भवारना का खंड विकास अधिकारी (BDO) बनाया गया। ​सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना चंद्र प्रकाश (IAS) की अगुआई में पलक ने न सिर्फ इस कुर्सी को संभाला, बल्कि प्रशासनिक कामकाज की बारीकियों को भी करीब से समझा। ​📋 दिनभर के कामकाज की मुख्य झलकियां: • ​भव्य स्वागत और कार्यभार: कार्यालय पहुँचने पर पलक का औपचारिक स्वागत हुआ, जिसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक मानद रस्म के साथ बीडीओ की कुर्सी सौंपी गई। • ​फाइलों का निरीक्षण: ग्रामीण विकास, एनआरएलएम, पंचायत और अकाउंट्स ब्रांच का ओरिएंटेशन करने के बाद पलक ने गैर-गोपनीय फाइलों को देखा और एक मॉक फाइल पर अपनी टिप्पणियां (Noting) भी दर्ज कीं। • ​जनता से संवाद: कार्यालय में आए लोगों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और संभावित समाधान सुझाए। • ​समीक्षा बैठक व फील्ड दौरा: कनिष्ठ अभियंताओं (JEs), पंचायत निरीक्षक और ब्लॉक मिशन मैनेजर के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर के सत्र में विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए फील्ड का दौरा भी किया। ​"इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूली छात्रों के भीतर नेतृत्व (Leadership), निर्णय लेने की क्षमता, जोखिम लेने की क्षमता और प्रशासनिक कौशल को विकसित करना है।" — चंद्र प्रकाश (IAS), सहायक आयुक्त (विकास) एवं बीडीओ भवारना। ​छात्रा पलक भाटिया ने भी इस सुनहरे अवसर के लिए बीडीओ चंद्र प्रकाश और भवारना खंड विकास कार्यालय के समस्त स्टाफ का दिल से आभार जताया है। ​🎤 रिपोर्ट: अतुल वर्मा ​#YoungAdministrator #HimachalPradesh #Bhavarna #Sulah #StudentEmpowerment #IAS #Education #Leadership #PMSHRI

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

किन्नौर ।। News123 ।। वायरल वीडियो ।। किन्नौर के उरनी पुल के टूटने का वीडियो

किन्नौर ।। News123 ।। वायरल वीडियो ।। किन्नौर के उरनी पुल के टूटने का वीडियो

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में संविधान तार-तार, सीएम के दबाव में गुप्त मतदान से किनारा*

सुजानपुर ।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कायदे-कानूनों को सरेआम तोड़कर संविधान को तार-तार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दबाव में चुनाव अधिकारी ने पार्षदों को हाथ उठाकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने पर मजबूर किया, जबकि कानून के अनुसार चुनाव केवल गुप्त मतदान से ही मान्य है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में आकर अधिकारियों ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 की धारा 52(3) में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान अर्थात बैलेट पेपर के माध्यम से ही करवाया जाएगा। इसके बावजूद हाथ उठाकर चुनाव करवाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा कहे जाने वाले गुप्त मतदान के सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार यह स्पष्ट कर चुका है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान अनिवार्य है। हाथ उठाकर मतदान से पार्षदों पर दबाव बनता है और उनकी स्वतंत्रता का हन होता है।  राणा ने मांग की कि इस असंवैधानिक तरीके से करवाए गए चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गुप्त बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव पुनः करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों एवं नेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

वहीं, भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को इस असंवैधानिक तरीके से करवाए चुनाव को तुरंत रद्द करने संबंधी मांगपत्र सौंपा।

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव में संविधान तार-तार, सीएम के दबाव में गुप्त मतदान से किनारा* सुजानपुर ।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कायदे-कानूनों को सरेआम तोड़कर संविधान को तार-तार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के दबाव में चुनाव अधिकारी ने पार्षदों को हाथ उठाकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने पर मजबूर किया, जबकि कानून के अनुसार चुनाव केवल गुप्त मतदान से ही मान्य है। यह आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने लगाया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में आकर अधिकारियों ने संविधान की धज्जियां उड़ाते हुए चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम 1994 की धारा 52(3) में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान अर्थात बैलेट पेपर के माध्यम से ही करवाया जाएगा। इसके बावजूद हाथ उठाकर चुनाव करवाना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा कहे जाने वाले गुप्त मतदान के सिद्धांत पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी बार-बार यह स्पष्ट कर चुका है कि स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान अनिवार्य है। हाथ उठाकर मतदान से पार्षदों पर दबाव बनता है और उनकी स्वतंत्रता का हन होता है। राणा ने मांग की कि इस असंवैधानिक तरीके से करवाए गए चुनाव को तुरंत रद्द किया जाए और हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गुप्त बैलेट पेपर से निष्पक्ष चुनाव पुनः करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने वाले अधिकारियों एवं नेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं, भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को इस असंवैधानिक तरीके से करवाए चुनाव को तुरंत रद्द करने संबंधी मांगपत्र सौंपा।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 23, 2026

।। श्मशान की राह नहीं आसान ।। ज्वालामुखी ।। News123 ।। वीडियो सोर्स : रजनीश चौहान ।। ग्राम पंचायत अधवानी के वार्ड नंबर-7 में श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वर्ष 2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में गांव में हुई एक मृत्यु के दौरान पार्थिव देह को श्मशान घाट तक ले जाते समय लोगों को जिन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसका वीडियो स्थानीय निवासी रजनीश चौहान ने अपनी फेसबुक पर साझा किया है। वीडियो में ग्रामीणों को टूटी हुई पुलिया और दुर्गम रास्ते के बीच पार्थिव देह को ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो समस्या की गंभीरता को उजागर करता है। रजनीश चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और सम्मानजनक अंतिम संस्कार से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 का बरसाती मौसम भी नजदीक है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। - Dera Gopipur News