Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

*एचआरटीसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा शिमला ।। News123 ।। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने को लेकर सीएम सुक्खू पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हर जगह झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एक कर्मचारी ने उनका झूठ पकड़ा, तो सरकार ने बदले की भावना से एस्मा लागू कर दिया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कर्मचारी-हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि उसके कार्यकाल में हर वर्ग सड़क पर है। उन्होंने हड़ताल के मद्देनजर की जा रही अस्थायी भर्तियों को जनता के लिए बड़ा संकट बताया और एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।उन्होंने सरकार के द्वारा आनन-फानन में दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती की को भी यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि सरकार कर क्या रही है?

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

MORE NEWS

*सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: गुप्त मतदान की जगह हाथ उठवाकर कराया चुनाव, लोकतंत्र की हत्या हुई — राजेंद्र राणा*

*चुनाव रद्द कर बैलेट पेपर से पुनः मतदान कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन*

हमीरपुर, 24 जून।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में सुजानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा विरोध स्वरूप पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई। भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने भी एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को अलग से मांगपत्र सौंपकर चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की।

राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में प्रशासन ने कानून और संविधान की निर्धारित प्रक्रियाओं को दरकिनार कर चुनाव सम्पन्न करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 52(3) के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन सुजानपुर में बैलेट पेपर के स्थान पर हाथ उठवाकर मतदान करवाया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है।

राणा ने कहा कि गुप्त मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, जिससे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपना मत व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम हाथ उठवाकर मतदान करवाने से पार्षदों की स्वतंत्रता प्रभावित हुई और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंची है। उनका कहना था कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय समय-समय पर स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान की आवश्यकता पर स्पष्ट टिप्पणी कर चुका है। ऐसे में सुजानपुर में अपनाई गई प्रक्रिया कानून की भावना और लोकतांत्रिक मानकों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती।

भाजपा ने मांग की है कि पूरे चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर बैलेट पेपर के माध्यम से पुनः निष्पक्ष चुनाव करवाया जाए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अधिकारियों तथा राजनीतिक हस्तक्षेप करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर पुनः मतदान नहीं कराया गया तो पार्टी अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

*सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: गुप्त मतदान की जगह हाथ उठवाकर कराया चुनाव, लोकतंत्र की हत्या हुई — राजेंद्र राणा* *चुनाव रद्द कर बैलेट पेपर से पुनः मतदान कराने की मांग, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन* हमीरपुर, 24 जून।। News123 ।। नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार और प्रशासन पर लोकतांत्रिक परंपराओं की अनदेखी करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के नेतृत्व में सुजानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई तथा विरोध स्वरूप पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया गया। धरना-प्रदर्शन के उपरांत भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई। भाजपा समर्थित चारों पार्षदों ने भी एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी सुजानपुर को अलग से मांगपत्र सौंपकर चुनाव प्रक्रिया को असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्थानीय विधायक के दबाव में प्रशासन ने कानून और संविधान की निर्धारित प्रक्रियाओं को दरकिनार कर चुनाव सम्पन्न करवाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 52(3) के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान के माध्यम से होना चाहिए, लेकिन सुजानपुर में बैलेट पेपर के स्थान पर हाथ उठवाकर मतदान करवाया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत है। राणा ने कहा कि गुप्त मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, जिससे निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से अपना मत व्यक्त करने का अधिकार मिलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि खुलेआम हाथ उठवाकर मतदान करवाने से पार्षदों की स्वतंत्रता प्रभावित हुई और लोकतांत्रिक व्यवस्था को ठेस पहुंची है। उनका कहना था कि राजनीतिक लाभ प्राप्त करने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी की गई। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सर्वोच्च न्यायालय समय-समय पर स्थानीय निकायों के चुनाव में गुप्त मतदान की आवश्यकता पर स्पष्ट टिप्पणी कर चुका है। ऐसे में सुजानपुर में अपनाई गई प्रक्रिया कानून की भावना और लोकतांत्रिक मानकों के अनुरूप नहीं मानी जा सकती। भाजपा ने मांग की है कि पूरे चुनाव को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर बैलेट पेपर के माध्यम से पुनः निष्पक्ष चुनाव करवाया जाए। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले अधिकारियों तथा राजनीतिक हस्तक्षेप करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सुजानपुर नगर परिषद चुनाव को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में उभरता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर पुनः मतदान नहीं कराया गया तो पार्टी अपने आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

शिमला ।। News123 ।। वाइल्ड फ्लावर होटल नीलामी पर हिमाचल हिट भूली सरकार

शिमला ।। News123 ।। वाइल्ड फ्लावर होटल नीलामी पर हिमाचल हिट भूली सरकार

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

।।  श्मशान की राह नहीं आसान  ।।

ज्वालामुखी ।। News123 ।। वीडियो सोर्स : रजनीश चौहान ।। 

ग्राम पंचायत अधवानी के वार्ड नंबर-7 में श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वर्ष 2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में गांव में हुई एक मृत्यु के दौरान पार्थिव देह को श्मशान घाट तक ले जाते समय लोगों को जिन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसका वीडियो स्थानीय निवासी रजनीश चौहान ने अपनी फेसबुक पर साझा किया है। वीडियो में ग्रामीणों को टूटी हुई पुलिया और दुर्गम रास्ते के बीच पार्थिव देह को ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो समस्या की गंभीरता को उजागर करता है।
रजनीश चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और सम्मानजनक अंतिम संस्कार से जुड़ा विषय है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 का बरसाती मौसम भी नजदीक है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

।। श्मशान की राह नहीं आसान ।। ज्वालामुखी ।। News123 ।। वीडियो सोर्स : रजनीश चौहान ।। ग्राम पंचायत अधवानी के वार्ड नंबर-7 में श्मशान घाट तक पहुंचने का रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। वर्ष 2023 की बरसात में क्षतिग्रस्त हुई पुलिया की आज तक मरम्मत नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील अवसरों पर भी भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में गांव में हुई एक मृत्यु के दौरान पार्थिव देह को श्मशान घाट तक ले जाते समय लोगों को जिन कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसका वीडियो स्थानीय निवासी रजनीश चौहान ने अपनी फेसबुक पर साझा किया है। वीडियो में ग्रामीणों को टूटी हुई पुलिया और दुर्गम रास्ते के बीच पार्थिव देह को ले जाते हुए देखा जा सकता है, जो समस्या की गंभीरता को उजागर करता है। रजनीश चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और प्रशासन से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की अपील की है। उनका कहना है कि यह केवल सुविधा का नहीं बल्कि लोगों की भावनाओं और सम्मानजनक अंतिम संस्कार से जुड़ा विषय है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2026 का बरसाती मौसम भी नजदीक है, लेकिन अब तक पुलिया की मरम्मत या पुनर्निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द पुलिया का निर्माण करवाया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

सर्वर डाउन होने से डाडा सिबा सहकारी समिति के उपभोक्ता परेशान
डाडा सिबा ।। News123 ।। सहकारी समिति डाडा सिबा में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग आवश्यक राशन के लिए समिति में पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
समिति के कार्यकारी सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बार-बार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है।
उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सर्वर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और समिति का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो सके।

सर्वर डाउन होने से डाडा सिबा सहकारी समिति के उपभोक्ता परेशान डाडा सिबा ।। News123 ।। सहकारी समिति डाडा सिबा में पिछले दो दिनों से सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग आवश्यक राशन के लिए समिति में पहुंचे, लेकिन सर्वर ठप होने की वजह से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। समिति के कार्यकारी सचिव ने बताया कि पिछले दो दिनों से सर्वर की तकनीकी समस्या बनी हुई है, जिसके चलते कार्य सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले लोग बार-बार समिति के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनमें नाराजगी बढ़ रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सर्वर समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और समिति का कार्य सामान्य रूप से शुरू हो सके।

Dera Gopipur, Kangra | Jun 24, 2026

*एचआरटीसी मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा शिमला ।। News123 ।। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी कर्मचारियों पर एस्मा लगाने को लेकर सीएम सुक्खू पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर हर जगह झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एक कर्मचारी ने उनका झूठ पकड़ा, तो सरकार ने बदले की भावना से एस्मा लागू कर दिया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल कर्मचारी-हितैषी होने का ढोंग कर रही है, जबकि उसके कार्यकाल में हर वर्ग सड़क पर है। उन्होंने हड़ताल के मद्देनजर की जा रही अस्थायी भर्तियों को जनता के लिए बड़ा संकट बताया और एचआरटीसी कर्मचारियों की मांगों का पुरजोर समर्थन किया।उन्होंने सरकार के द्वारा आनन-फानन में दिहाड़ी पर ड्राइवर भर्ती की को भी यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बताते हुए कहा कि सरकार कर क्या रही है? - Dera Gopipur News