बांका: जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समाहरणालय में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई
Banka, Banka | Jun 16, 2025 समाहरणालय के मिनी सभागार में सोमवार की दोपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें बाल श्रम से बच्चों को मुक्त कराने, कूड़ा बीनने वाले बच्चों के पुनर्वास, अनाथ और बेसहारा बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने पर चर्चा हुई।