बांका: विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का डीएम ने किया निरीक्षण, आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
Banka, Banka | Jun 16, 2025 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार की दोपहर 2 बजे जिला निरीक्षण समिति ने विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, बांका का निरीक्षण किया। संस्थान में एक बच्ची दिव्या आवासित है। उसे फिजियोथेरेपी के लिए सदर अस्पताल, बांका के एनआरसी में भर्ती कराया गया है। इलाज से बच्ची को काफी लाभ हुआ है। अभी और सुधार की संभावना है।