बांका: समाहरणालय के मिनी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में सोमवारीय बैठक हुई, कई निर्देश दिए गए
Banka, Banka | Jun 16, 2025 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारीय बैठक समाहरणालय के मिनी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की जानकारी जिला जनसंपर्क सूचना विभाग ने प्रेस रिलीज जारी कर सोमवार की शाम 5:30 बजे दी। वहीं बैठक में डीएम द्वारा विभिन्न कार्यालयों में लंबित पत्रों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई