हुज़ूर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भोपाल में कहा- सर्वसम्मति से अशोक जी का चयन राज्यसभा के लिए हुआ है
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बयान देते हुए कहा कि कमलनाथ जी का कल ट्वीट आया था, दिग्विजय सिंह के ट्वीट में भी था कि एक-एक कांग्रेस के कार्यकर्ता, विधायक व नेता की सर्वसम्मति से अशोक जी का चयन राज्यसभा के लिए हुआ है। किसी प्रकार का सवाल जवाब, शंका पत्रकार बंधुओं के दिमाग में भी नहीं आनी चाहिए और बीजेपी के पास भी कहने को कुछ भी नहीं है।