हुज़ूर: रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के पास बस ने सड़क किनारे खड़ी महिला सहित चार लोगों को मारी टक्कर, महिला की हुई मौत
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 रायसेन रोड स्थित सैम कॉलेज के पास रायसेन की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोरिंग मशीन वाहन ने बस को टक्कर मार दी। बस ने सड़क किनारे खड़ी महिला सहित चार लोगों को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं तीन अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।