हुज़ूर: एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली महिला स्पोर्ट्स टीचर की संदिग्ध हालत में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Huzur, Bhopal | Feb 15, 2024 भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित पंचवटी कॉलोनी में किराए पर रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। बुधवार की देर रात वह खाना खाने के बाद घर में सोई थी। सुबह परिजनों ने उसको बिस्तर पर बेसुध हालत में देखा, जिसकी मौत हो चुकी थी। महिला एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थी।