मेदिनीनगर के जीएलए कॉलेज में एनएसयूआई के कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे के नेतृत्व में मंगलवार शाम 4 बजे तक हेल्प डेस्क लगाया गया। इस के माध्यम से कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया और अन्य शैक्षणिक कार्यों से जुड़ी समस्याओं का समाधान करते हुए कई छात्रों की मदद की गई।