मेदिनीनगर (डालटनगंज): समीरा एस ने आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में सभी लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने का दिया निर्देश
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी समीरा एस ने मंगलवार को दोपहर करीब 12बजे समाहरणालय सभाकक्ष में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना और आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना की प्रखंडवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अगस्त और सितंबर माह के खाद्यान्न