मेदिनीनगर (डालटनगंज): सांसद बीडी राम ने सुदना में रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
"पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत मेदिनीनगर स्थित सुदना में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर पलामू सांसद बीडी राम ने रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम सोमवार की देर रात करीब 12 बजे तक श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण