पलामू की समस्याओं के समाधान को लेकर पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे तक पदयात्रा की। नेतृत्व जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने किया। कांग्रेस भवन से पदयात्रा करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे एवं पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा।