राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के पलामू जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पार्टी नेता जयशंकर ठाकुर की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम एमएमसीएच में नहीं हो पाया। केमिकल से बॉडी जले होने और अंदरूनी चोट होने के कारण मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया और रांची रिम्स रेफर कर दिया।