नईसराय: दोपहर 2 बजे से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, चिन्हित घाटों पर पुलिस तैनात
शारदेय नवरात्रि के समापन के बाद मंगलवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया। इस दौरान गाजे बाजे के साथ झांकियों का चल समारोह निकाला गया। इसमें श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए शामिल हुए। चल समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल नजर आया। पुलिस द्वारा पुख्ता व्यवस्था की गई।