आबू रोड: आबूरोड में नगर पालिका ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर की कार्रवाई, बाजार से 200 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक किया ज़ब्त
आबूरोड नगरपालिका ने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार झिंगोनिया के निर्देशानुसार स्थानीय बाजार क्षेत्र में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान नगरपालिका टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण करते हुए सख्त कार्रवाई की