देवघर: तलझारी थाना क्षेत्र में SBI के पास अज्ञात फोर व्हीलर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों हुए घायल
तलझारी थाना क्षेत्र के एसबीआई बैंक के समीप अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने गुरुवार को एक बाइक में टक्कर दे दी।जिसमें बाइक चालक एवं बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई,जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में घायल कटोरिया थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी गए संजय कुमार यादव ने बताया कि वह दोनों बासुकीनाथ पूजा करने के लिए जा रहे थे।