Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

पेट्रोल 106₹ नाबाद दोहरे शतक की और अग्रसर, डीजल भी पेट्रोल के साथ साझेदारी निभाते हुए शतक पूरा, मोदी हैं तो मुमकिन है

Khandwa Nagar, Khandwa | Jun 14, 2021

MORE NEWS

”आपदा प्रबंधन व्यवस्था के सशक्त सहयोगी हैं "आपदा मित्र" ,जिला स्तरीय "आपदा मित्र" सम्मेलन सम्पन्न
---
 होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ खंडवा द्वारा होमगार्ड्स लाइन परिसर में जिले के पुराने एवं सक्रिय आपदा मित्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने की।सम्मेलन के दौरान आपदा मित्रों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव, सुझाव एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी मानसून सत्र एवं संभावित बाढ़, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी भूमिका एवं उपलब्धता के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान दिया गया।
          आपदा मित्रों द्वारा समय-समय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए स्विमिंग, रैपलिंग, खोज एवं बचाव  तथा अन्य आपदा प्रबंधन गतिविधियों के प्रशिक्षण पुनः प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया गया। 
    इस पर जिला कमांडेंट श्री कुशवाहा ने आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र मॉक ड्रिल,विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आपदा मित्रों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 
          जिला कमांडेंट श्री कुशवाह ने बताया कि आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं सक्रिय आपदा मित्रों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, किट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आपदा मित्रों के कौशल उन्नयन एवं क्षमता संवर्धन के लिए नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र प्रशासन एवं समाज के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी तत्परता एवं सेवाभाव आपदा की परिस्थितियों में जन-जीवन की सुरक्षा एवं राहत कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मेलन में उपस्थित आपदा मित्रों ने भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं तत्परता के साथ आपदा प्रबंधन कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

”आपदा प्रबंधन व्यवस्था के सशक्त सहयोगी हैं "आपदा मित्र" ,जिला स्तरीय "आपदा मित्र" सम्मेलन सम्पन्न --- होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ खंडवा द्वारा होमगार्ड्स लाइन परिसर में जिले के पुराने एवं सक्रिय आपदा मित्रों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा ने की।सम्मेलन के दौरान आपदा मित्रों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभव, सुझाव एवं अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी मानसून सत्र एवं संभावित बाढ़, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी भूमिका एवं उपलब्धता के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान दिया गया। आपदा मित्रों द्वारा समय-समय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त करते हुए स्विमिंग, रैपलिंग, खोज एवं बचाव तथा अन्य आपदा प्रबंधन गतिविधियों के प्रशिक्षण पुनः प्रारंभ किए जाने का अनुरोध किया गया। इस पर जिला कमांडेंट श्री कुशवाहा ने आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र मॉक ड्रिल,विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण आयोजित किए जाएंगे, जिनमें आपदा मित्रों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिला कमांडेंट श्री कुशवाह ने बताया कि आपदा के समय उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं सक्रिय आपदा मित्रों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, किट एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही आपदा मित्रों के कौशल उन्नयन एवं क्षमता संवर्धन के लिए नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपदा मित्र प्रशासन एवं समाज के मध्य एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनकी तत्परता एवं सेवाभाव आपदा की परिस्थितियों में जन-जीवन की सुरक्षा एवं राहत कार्यों को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मेलन में उपस्थित आपदा मित्रों ने भविष्य में भी पूर्ण समर्पण एवं तत्परता के साथ आपदा प्रबंधन कार्यों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

5 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र
---
भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा गत माह में खण्डवा जिले के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिसमें  पंधाना विकासखण्ड के बिलुद व डोंगरगांव, पुनासा विकासखण्ड के बाईफल, खण्डवा विकासखण्ड के दोदवाड़ा व खालवा विकासखण्ड के जूनापानी में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं सम्बंधित कर्मचारियों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदण्डों के अनुसार मूल्यांकन के बाद बाईफल, जूनापानी, दोदवाड़ा बिलूद और डोंगरगांव को गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
IEC Cmho khandwa 
#khandwa

5 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र --- भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम द्वारा गत माह में खण्डवा जिले के 5 आयुष्मान आरोग्य मंदिर जिसमें पंधाना विकासखण्ड के बिलुद व डोंगरगांव, पुनासा विकासखण्ड के बाईफल, खण्डवा विकासखण्ड के दोदवाड़ा व खालवा विकासखण्ड के जूनापानी में स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअली मूल्यांकन किया गया था। मूल्यांकन के दौरान उन्होंने ओ.पी.डी. कक्ष, दवा वितरण कक्ष, स्टोर कक्ष, रिकार्ड संधारण एवं सम्बंधित कर्मचारियों का मूल्यांकन किया। साथ ही मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के सम्बंध में भी ग्रामीणजनों से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जुगतावत ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य टीम ने मापदण्डों के अनुसार मूल्यांकन के बाद बाईफल, जूनापानी, दोदवाड़ा बिलूद और डोंगरगांव को गुणवत्ता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh IEC Cmho khandwa #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

छैगांवमाखन के जनकल्याण शिविर में  310 आवेदनों का किया निराकरण
---
विकासखण्ड मुख्यालय छैगांवमाखन में आयोजित 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर में दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता पंधाना विधायक छाया मोरे ने की। इस जन कल्याण शिविर में 487 मांग पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 310 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया एवं शेष को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया। 
         शिविर में  संबोधित करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। विधायक श्रीमती छाया मोरे ने क्षेत्र के ग्रामीणजनों से कहा कि सरकार नागरिकों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि लोक कल्याण शिविर में सम्मिलित होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं का आवेदन दें, सभी आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जावेगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करने एवं जलगंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जलसंरक्षण संबंधी गतिविधि करने की बात कहीं। 
         शिविर को जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सावनेर, जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी ने भी संबोधित किया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज डाले, तहसीलदार शीतल रणदा, नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरसिंह सोलंकी, बीआरसीसी एस.आर. सुल्या सहित विभिन्न विभागों के  ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में हितग्राही मूलक योजना के तहत डेयरी योजना, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय कल्याणी पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय दिव्यांग पेशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सहायता प्रदान की।  साथ ही विधायक निधि से पानी के टेंकर 10 ग्राम पंचायतों को प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन समूहों की कुंकिग प्रतियोगिता में 31 स्वयं सहायता समूह के रसोईयों ने भाग लिया।शिविर का संचालन शिक्षक प्रशांत दीक्षित ने किया एवं आभार संतोष हिरवे ने माना।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Gyaneshwar Patil 
#khandwa

छैगांवमाखन के जनकल्याण शिविर में 310 आवेदनों का किया निराकरण --- विकासखण्ड मुख्यालय छैगांवमाखन में आयोजित 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर में दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील उपस्थित रहे। शिविर की अध्यक्षता पंधाना विधायक छाया मोरे ने की। इस जन कल्याण शिविर में 487 मांग पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 310 का शिविर स्थल पर ही निराकरण किया गया एवं शेष को संबंधित विभागों को निराकरण के लिए भेजा गया। शिविर में संबोधित करते हुए सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये प्रतिबद्ध है। विधायक श्रीमती छाया मोरे ने क्षेत्र के ग्रामीणजनों से कहा कि सरकार नागरिकों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आव्हान किया कि लोक कल्याण शिविर में सम्मिलित होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं का आवेदन दें, सभी आवेदनों का संबंधित विभाग द्वारा निराकरण किया जावेगा। साथ ही उन्होंने पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए वृक्षारोपण करने एवं जलगंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जलसंरक्षण संबंधी गतिविधि करने की बात कहीं। शिविर को जनपद पंचायत अध्यक्ष महेन्द्रसिंह सावनेर, जिला पंचायत सदस्य श्रीराम चौधरी ने भी संबोधित किया। शिविर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी पंकज डाले, तहसीलदार शीतल रणदा, नायब तहसीलदार, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी शंकरसिंह सोलंकी, बीआरसीसी एस.आर. सुल्या सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। उपस्थित अधिकारियों ने अपने अपने विभाग से संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी। शिविर में हितग्राही मूलक योजना के तहत डेयरी योजना, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय कल्याणी पेंशन योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय दिव्यांग पेशन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत सहायता प्रदान की। साथ ही विधायक निधि से पानी के टेंकर 10 ग्राम पंचायतों को प्रदान किये गये। इस अवसर पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत मध्यान्ह भोजन समूहों की कुंकिग प्रतियोगिता में 31 स्वयं सहायता समूह के रसोईयों ने भाग लिया।शिविर का संचालन शिक्षक प्रशांत दीक्षित ने किया एवं आभार संतोष हिरवे ने माना। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Gyaneshwar Patil #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

श्रवण एवं वाक् दिव्यांगजनों के लिए 'अनुगूंज' कार्यक्रम संपन्न
---
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्रवण एवं वाक् दिव्यांगजनों के लिए राज्यव्यापी जागरूकता एवं पहुंच अभियान 'अनुगूंज' का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
        कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, म. प्र. उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उ‌द्बोधन में  दिव्यांगजनों को न्याय तक समान पहुंच उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विधिक सेवा संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
        खंडवा में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 52 श्रवण एवं वाक् दिव्यांग सदस्य एवं उनके इंटरप्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे. प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री कविश ठाकुर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला से स्वाधिका मड़के, प्रशासनिक अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र खण्डवा, श्री प्रकाश मोटघरे, ईयर मोल्ड टेक्नीशियन, डॉ. निधि वत्सल सीनियर फिजियोथेरापिस्ट व सी.डब्ल्यू एस. एन. दिव्यांग संस्था, सर्व शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र खण्डवा से अंजली शिंदे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
          कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान, दिव्यांगजनों के अधिकारों, शासकीय योजनाओं, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से दी गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विधिक एवं सामाजिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
         कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दिव्यांगजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया गया कि उनके अधिकारों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए प्राधिकरण सदैव तत्पर है। 'अनुगूंज' अभियान ने श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय को न्याय एवं विधिक सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई।

CM Madhya Pradesh 
 Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

श्रवण एवं वाक् दिव्यांगजनों के लिए 'अनुगूंज' कार्यक्रम संपन्न --- मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार श्रवण एवं वाक् दिव्यांगजनों के लिए राज्यव्यापी जागरूकता एवं पहुंच अभियान 'अनुगूंज' का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय को विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता एवं विभिन्न शासकीय कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का वर्चुअली शुभारंभ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, म. प्र. उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उ‌द्बोधन में दिव्यांगजनों को न्याय तक समान पहुंच उपलब्ध कराने तथा समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विधिक सेवा संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। खंडवा में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 52 श्रवण एवं वाक् दिव्यांग सदस्य एवं उनके इंटरप्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश श्री उत्सव चतुर्वेदी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री योगराज उपाध्याय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री ठाकुर प्रसाद मालवीय, जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री पीयूष भावे. प्रशिक्षु न्यायाधीश श्री कविश ठाकुर तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह व सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला से स्वाधिका मड़के, प्रशासनिक अधिकारी जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र खण्डवा, श्री प्रकाश मोटघरे, ईयर मोल्ड टेक्नीशियन, डॉ. निधि वत्सल सीनियर फिजियोथेरापिस्ट व सी.डब्ल्यू एस. एन. दिव्यांग संस्था, सर्व शिक्षा अभियान जिला शिक्षा केन्द्र खण्डवा से अंजली शिंदे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के समाधान, दिव्यांगजनों के अधिकारों, शासकीय योजनाओं, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से दी गई। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा विभिन्न विधिक एवं सामाजिक विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दिव्यांगजनों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया गया कि उनके अधिकारों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए प्राधिकरण सदैव तत्पर है। 'अनुगूंज' अभियान ने श्रवण एवं वाक् दिव्यांग समुदाय को न्याय एवं विधिक सेवाओं से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक एवं प्रेरणादायी पहल के रूप में अपनी प्रभावी भूमिका निभाई। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Culture, Madhya Pradesh 
Indore Commissioner 
#omkareshwer 
#khandwa

Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Culture, Madhya Pradesh Indore Commissioner #omkareshwer #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 13, 2026