जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के आयुष विंग में भगवान धन्वंतरि जी का पूजन एवं हवन संपन्न
धनतेरस एवं भगवान धन्वंतरि जी के प्राकट्योत्सव पर आयुष विभाग द्वारा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ आयोजित किया गया कार्यक्रम
==========================
धनतेरस एवं भगवान धन्वंतरि जी के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर आज आयुष विंग, जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा में आयुष विभाग के तत्वावधान में भगवान धन्वंतरि जी का विधिवत पूजन-अर्चन एवं हवन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला आयुष अधिकारी श्रीमती प्रमिला यावतकर, डॉ. यशवंत माथुर, पूर्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. आर.के. जैन, डॉ. अशोक कुमार नागदेव, डॉ. प्रवीण रघुवंशी, डॉ. कविता मसराम, डॉ. नेहा डेहरिया, डॉ. धर्मेंद्र मेरावी एवं डॉ. राजा भैया ठाकुर सहित अनेक चिकित्सक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री निरपत टेखरे तथा आरोग्य भारती महाकौशल प्रांत की छिंदवाड़ा शाखा से डॉ. डी.पी. मालवी, डॉ. कृष्ण हरजानी, सचिव डॉ. हितेश मिश्रा, डॉ. अनिल लखेरा, डॉ. विद्या कटरे एवं डॉ. नागेंद्र सूर्यवंशी सहित अन्य चिकित्सकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष विंग छिंदवाड़ा के समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। विशेष रूप से श्रीमती भावना श्रीवास्तव, श्रीमती मोनिका लांगे, श्रीमती राजमती हरसुले, श्री भूपेंद्र परले एवं श्री संतोष पंद्राम का विशेष सहयोग रहा। साथ ही एआईएमआईएल फार्मा कंपनी का भी कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान धन्वंतरि जी से समस्त मानव समाज के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता की मंगलकामना की गई। उपस्थितजनों ने आयुर्वेद की प्राचीन एवं वैज्ञानिक चिकित्सा परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में आयुष चिकित्सा पद्धति की महत्वपूर्ण भूमिका को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उक्त जानकारी जिला चिकित्सालय छिंदवाड़ा के आयुष विंग प्रभारी डॉ. नितिन टेकरे द्वारा प्रदान की गई।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Department of Ayush, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Chhindwara, Madhya Pradesh | Nov 6, 2026