जल संचय अभियान के अंतर्गत ग्राम कुहिया में बोरी बंधान कार्य संपन्न
जनभागीदारी एवं श्रमदान से जल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल
========================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल संचय अभियान के अंतर्गत परिषद की नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुहिया के सेक्टर क्रमांक-04 में बोरी बंधान कार्यक्रम जनभागीदारी एवं सामूहिक श्रमदान से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री आशीष साहू, श्री श्यामल राव, श्रीमती तृप्ति सिंह, सरपंच प्रतिनिधि सतीश सोरिया, समाज कार्य में स्नातक कर रहे बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थीगण सुनीता पाठे, विशाखा साहू, राहेमीन, पूजा वासनिक, मोहिनी परतेती, रानी सिंगारे, आगम जैन, चितेश कुमार डेहरिया, साक्षी धुर्वे, अक्षय एवं ग्रामीणजनों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए श्रमदान किया।
इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुहिया के अध्यक्ष श्री गजेंद्र विश्वकर्मा, सचिव श्री आदित्य मालवी, ग्रामीणजन श्री विकास रघुवंशी, श्री राजेंद्र कुशवाहा, श्री सोनू उइके सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।
परामर्शदाता श्री आशीष साहू ने कहा कि बोरी बंधान के माध्यम से नाले में बहने वाले वर्षा जल को रोककर स्थानीय स्तर पर जल संचय किया जा सकेगा। इससे भूजल स्तर में सुधार, मिट्टी में नमी बनाए रखने तथा आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही पशु-पक्षियों एवं ग्रामीण परिवेश के लिए भी यह कार्य लाभकारी सिद्ध होगा।
समाजसेवी श्री श्यामलराव ने कहा कि कम वर्षा एवं लगातार घटते जलस्तर की चुनौती के बीच ग्राम कुहिया में किया गया यह प्रयास जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने श्रमदान के माध्यम से यह संदेश दिया कि जनसहभागिता से छोटे-छोटे प्रयास भी भविष्य के लिए बड़ा बदलाव ला सकते हैं। इस अवसर पर सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं नवांकुर संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष डॉ.चंद्रकांत विश्वकर्मा की प्रेरणा से संपन्न यह पहल जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#procwa #छिन्दवाड़ा
#JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh