जिले में संत रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में समरसता संकल्प अभियान तथा कलश वंदन यात्रा जारी
सांसद श्री सुधीर गुप्ता तथा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर भी यात्रा में हुए सम्मिलित
संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650 वीं जन्म जयंती के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार मंदसौर जिले में भी समरसता संकल्प अभियान तथा कलश वंदन यात्रा निरंतर जारी है। विभिन्न ग्रामों, नगरों से गुजरते हुए यात्रा का ग्रामीणों, नागरिको द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया जा रहा है। अब तक बड़ी संख्या में ग्रामों, नगरों में यात्रा द्वारा प्रवेश करके संत रविदास जी के संदेश का प्रसार किया है।
27 अगस्त को कलश वंदन यात्रा के दौरान सांसद श्री सुधीर गुप्ता, सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर भी सम्मिलित हुए। सांसद श्री सुधीर गुप्ता एवं सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर द्वारा यात्रा का स्वागत अभिनंदन करते हुए कलश धारण किया गया। 27 अगस्त को कलश वंदन यात्रा दलोदा रेल के अलावा दलोदा सगरा, रिछालाल मुहा, पटेलासेमलिया आदि ग्रामों से होकर गुजरी। इस दौरान जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित भी उपस्थित रहे।
26 अगस्त को कलश वंदन यात्रा अलावडा खेड़ी, बोहरा खेड़ी, भूखी, सावाखेड़ा, सिंदपन, गुराडियालालमुहा, करवाखेड़ी, नंदावता, गरोड़ा तथा बनी ग्रामों से होकर गुजरी इस दौरान स्थान-स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ग्राम अलावदा खेड़ी में भी यात्रा में सम्मिलित हुए।
#मंदसौर
#Mandsaur