सुजानगढ़: नयाबास में सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डवासियों का पिछले 10 दिनों से धरना, आयुक्त से वार्ता रही विफल
सुजानगढ़। शहर के नयाबास स्थित झंवर स्कूल के पास वार्ड नंबर 44 में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहा धरना लगातार दसवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे पार्षद नरेंद्र प्रजापत ने बताया कि दो दिन पहले नगर परिषद आयुक्त ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता की, लेकिन सहमति नहीं बनने से धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया।