डुंडा: डीएम प्रशांत आर्य ने जिला महिला चिकित्सालय से जनपद के विशेष टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया
सोमवार दोपहर 12 बजे जनपद में खसरा और रूबेला जैसी गंभीर बीमारियों का उन्मूलन कर बच्चों को इन जानलेवा संक्रमणों से बचाव के लिए जिला महिला चिकित्सालय से खसरा रुबेला का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभरंभ डीएम प्रशांत आर्य ने किया। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।