डुंडा: भाजपा ने पंचायत चुनाव में अधिकृत प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति तैयार कर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
भाजपा के ज्ञानसू स्थित कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गंगोत्री विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित गई। बैठक में चुनाव प्रभारी रुचि भट्ट ने पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव में भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों की जीत को लेकर विस्तार चर्चा कर रणनीति तैयार की।