डुंडा: राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार को किया गया सम्मानित
मंगलवार दोहपर 12 बजे राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी मे एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एवरेस्ट विजेता सचिन कुमार को मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शैलेंद्र अमोली और प्रधानाचार्य लोकेंद्र पाल सिंह परमार ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। साथ ही नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।