डुंडा: डीएम प्रशांत आर्य ने कहा- निर्वाचन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कार्मिकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
शनिवार शाम 4 बजे डीएम प्रशांत आर्य ने वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी रिटर्निग अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की बैठक ली। डीएम ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये।