बिंदकी: रणमस्तपुर गांव की समस्याओं को लेकर भाकियू अराजनैतिक गुट के लोगों ने खजुहा ब्लाक में अधिकारियों से की शिकायत
फतेहपुर जनपद के खजुहा ब्लाक क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के लोग बुधवार को खजुहा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। बैठक करने के बाद बुधवार को दिन में करीब 3:00 बजे अधिकारियों से गांव की समस्याएं बताईं और कहा की मेन रोड से लेकर गोकरन के नलकूप तक रास्ता बनवाया जाए। गांव में सफाई कराई जाए। आवारा मवेशी की समस्या हल की जाए।