काठ मंडी व्यापार संगठन ने होमगार्ड जवानों को किया सम्मानित, एसपी रेवाड़ी एवं पुलिस प्रशासन का जताया आभार।
दीपावली की पावन रात जहां पूरा शहर खुशियों के जश्न में डूबा था, वहीं रेवाड़ी पुलिस के दो जांबाज होमगार्ड जवानों ने अपनी जान जोखिम में डालकर असाधारण कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। काठ मंडी बाजार स्थित सैमसंग शोरूम (बालाजी ट्रेडर्स) की छत पर लगी भीषण आग को अपनी सूझबूझ से फैलने से रोककर इन जवानों ने एक बड़ा हादसा टाल दिया और व्यापारियों का करोड़ों रुपये का संभावित नुकसान होने से बचा लिया।
Rewari, Rewari | Nov 11, 2026