#सम्पूर्ण समाधान दिवस पर बेल्थरारोड तहसील में एएसपी उत्तरी ने सुनीं फरियादियों की शिकायतें
#सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बेल्थरारोड में एएसपी उत्तरी ने राजस्व अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न मामलों को लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी उत्तरी ने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
#बलिया #बेल्थरारोड #सम्पूर्ण_समाधान_दिवस #जनसुनवाई #BalliaPolice #Ballia