कोल: नवादा में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Feb 15, 2025 नवादा में बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 53 वर्षीय योगेश मेहनत मजदूरी किया करते थे। परिजनों के मुताबिक 23 जनवरी को योगेश काम खत्म करने के बाद गांव की ओर लौट रहे थे। गांव के निकट बाहर सड़क किनारे खड़े थे इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी।