सिरसागंज: SSP फिरोजाबाद के निर्देशन में पुलिस टीम ने विशेष अभियान के तहत शिकायतकर्ताओं से संवाद कर 25 समस्याओं का समाधान कराया
जनपद में जनशिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं निष्पक्ष निस्तारण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का मौके पर पहुंचकर प्रभावी निस्तारण किया। मंगलवार को पुलिस टीमों ने शिकायतकर्ताओं के घर पहुंचकर सीधे संवाद कर 25 शिकायतों का निस्तारण कर दिया।