बेल्थरा रोड: पूर्वांचल टॉकीज मार्ग पर बाइक के धक्के से महिला हुई जख्मी
उभांव थाना अंतर्गत पूर्वांचल टॉकीज मार्ग पर गुरुवार दोपहर 1 बजे के आसपास तेज रफ्तार बाइक के धक्के से शबीना खातून 38 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के अनुसार उसके चेहरे पर गंभीर चोट लगी है और उसका दायां पैर टूट गया बताया जा रहा है। जिसे डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।