बेल्थरा रोड: राजकीय प्राथमिक स्कूल सीयर नंबर वन और अन्य स्कूलों पर अधिकारियों ने किया निर्माण का निरीक्षण
सीयर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भवन के गुणवत्ता की जांच के लिए गुरुवार को 1 बजे जिला बेसिक निर्माण समन्वयक की टीम ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बेसिक निर्माण समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने राजकीय प्राथमिक स्कूल सीयर नंबर एक पर हो रहे नए भवन निर्माण का जायजा लिया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तेजी से करने के निर्देश दिए।