बेल्थरा रोड: जीएमएएम इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट विज्ञान की परीक्षा में 55 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, कड़ी निगरानी में संपन्न हुई
यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत गुरुवार को शाम 5 बजे द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। सीसी टीवी कैमरा और पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी में आज की परीक्षा संपन्न होते ही केंद्र व्यवस्थापक एवं स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।