बेल्थरा रोड: अखोप के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर में रिश्तेदारी से लौट रहा एक बाइक सवार व्यक्ति जख्मी
उभांव थाना के अखोप गांव के पास तेज रफ्तार दो बाइक की जोरदार टक्कर हुई। जिससे एक बाइक पर सवार बलजीत 40 वर्ष ग्राम ससना बहादुरपुर निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को सर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के लिए तत्काल सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसे बुधवार की शाम 7 बजे के आसपास गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।