बेल्थरा रोड: मुस्लिम द्वारा युवती को भगाने पर रोते बिलखते माता-पिता उभांव थाना पहुंचे, लव जेहाद की सूचना पर विहिप जिलाध्यक्ष पहुंचे
उभांव थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को मुस्लिम युवक द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर बुधवार को पीड़िता माता पिता बिलखते हुए उभांव थाना पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राजीव सिंह चंदेल भी दलबल के साथ उभांव थाना पहुंचे और मामले का लव जेहाद का परिणाम बताया।