बेल्थरा रोड: तुर्तीपार चट्टी पर गुमटी में दबंगों ने लगाई आग, नगदी समेत ₹75 हजार का सामान हुआ राख
उभांव थाना तुर्तीपार चट्टी पर किराना दुकान की एक गुमटी में दबंगों ने आधी रात को अचानक आग लगा दिया। जिससे उसमें रखा नगदी एवं 75 हजार का सामान जलकर राख हो गया। गुमटी दुकान मालिक राम मिलन यादव ने बताया कि वह भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी है। भूमि विवाद के मामले में कोर्ट में चल रहे मुकदमे को वापस लेने के लिए दबंगों ने उन्हें कई बार पहले भी धमकी दिया था।